Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड: पुलिसकर्मी और BJP नेता के बीच जमकर हुई हाथापाई, Video सोशल मीडिया पर वायरल – Uttarakhand

Uttarakhand: Fierce scuffle between policeman and BJP leader, video goes viral on social mediaइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस और एक व्यक्ति के बीच हाथापाई हो रही है. वीडियो वायरल होने के बाद जिले एसएसपी मणिकांत मिश्रा एक्शन में आ गए, एसएसपी ने शराब के नशें में धुत्त होकर मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया. जबकि पुलिस के साथ हाथापाई करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर दी.हाथापाई का वायरल वीडियो उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वीडियो में जो पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है उसकी पहचान हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह के रूप में हुई है. हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह पुलिस लाइन में तैनात है और कुछ दिनों से गैरहाजिर चल रहा है. 14 फरवरी को हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत अटारिया रोड़ पर गया था. आरोप है कि नशें की हालत में धुत हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह ने एक व्यक्ति का मोबाइल छिन लिया था, जिसके बाद व्यक्ति ने मामले की जानकारी भाजपा नेता और पूर्व पार्षद राधेश शर्मा को दीं.वीडियो पर एसएसपी ने लिया एक्शनसूचना मिलने के बाद भाजपा नेता अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए, इसी दौरान हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह और भाजपा नेता के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, हाथापाई का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया. वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने तत्काल वीडियो का संज्ञान लिया था.एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि बीते शुक्रवार को बीजेपी के पूर्व पार्षद राधेश शर्मा और हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह के बीच मारपीट हो गई थी. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद घटना का तत्काल संज्ञान लेकर हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह जो घटना के समय शराब सेवन करना पाया गया, उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. हाथापाई करने वाले राधेश शर्मा समेत अन्य के खिलाफ अभियोग दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Virasat Mahotsav-2026: Raja Randhir Singh Remembered at Antara Senior Living

my uttarakhand news Bureau  DEHRADUN, 24 Oct: During the morning session of the Virasat Mahotsav-2026,…

2 minutes ago

देहरादून में बिल्डर पंकज मित्तल ने दी जान, सुसाइड नोट में दूसरे बिल्डर का नाम लिखा – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सहस्त्रधारा स्थित एटीएस कॉलोनी में सोमवार को एक बिल्डर ने निर्माणाधीन भवन की पांचवीं…

3 minutes ago

Virasat Art and Heritage Festival-2026 inaugurated by Chief Secretary

my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: The grand inauguration of the “Virasat Art and…

13 minutes ago

BJP questions Cong’s silence over Akhilesh Yadav’s remarks against Uttarakhandis

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 24 Oct: The BJP today strongly…

24 minutes ago

State Govt will organise Himalayan Endurance Ultra Run from Mana Pass to Auli: Dhami

CM participates in Adi Kailash Parikrama Run 2.0 my uttarakhand news Bureau Gunji (Pithoragarh), 25…

36 minutes ago