अमित शाह के हरिद्वार दौरे पर लगेगी विशेष प्रदर्शनी, दिखेंगी धामी सरकार की उपलब्धियों की झलक – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सात मार्च को होने वाले हरिद्वार दौरे के दौरान देश के तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं और आम लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर सरकार की प्रमुख उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।
गृह मंत्री के हरिद्वार दौरे को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा की ओर से कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। वहीं विभिन्न सरकारी विभाग भी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।
सात से नौ मार्च तक बैरागी कैंप में न्याय संहिता विषय पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस प्रदर्शनी में देश के तीन नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) को प्रमुख रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रदर्शनी में इन नए कानूनों की मुख्य विशेषताओं को सरल और प्रभावी तरीके से समझाया जाएगा। इसमें समयबद्ध जांच और आरोप-पत्र दाखिल करने की अनिवार्यता, शून्य प्राथमिकी और इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिकी की व्यवस्था, सात वर्ष से अधिक दंडनीय अपराधों में अनिवार्य विधि-विज्ञान जांच, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल साक्ष्यों की वैधता, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों के लिए सख्त प्रावधान, संगठित अपराध, साइबर अपराध और आतंकवाद से जुड़े मामलों के स्पष्ट दंड प्रावधान जैसी व्यवस्थाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा पीड़ित प्रतिकर योजना और संपत्ति की शीघ्र वापसी की व्यवस्था की जानकारी भी दी जाएगी।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास, सड़क और संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, शिक्षा क्षेत्र में सुधार, निवेश को बढ़ावा देने, पर्यटन विकास, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास से जुड़े कार्यों को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में सभी जनपदों…

6 hours ago

नैनीताल में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 6.97 लाख से अधिक मतदाता पंजीकृत

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चलाए गए…

7 hours ago

कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक

नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात…

8 hours ago

24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

हल्द्वानी। एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आगामी 24 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक आयोजित…

8 hours ago

कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक

नैनीताल। कैंचीधाम में वीकेंड के दौरान बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात…

9 hours ago