Char Dham Yatra के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Char Dham Yatra: उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। साल 2026 की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण आज, 6 मार्च, सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। श्रद्धालु अब आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रशासन ने साफ कहा है कि सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन के लिए इस बार भी पंजीकरण अनिवार्य होगा।

कब खुलेंगे किस धाम के कपाट?

इस साल यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां इस प्रकार हैं:

धाम का नामकपाट खुलने की तिथियमुनोत्री धाम19 अप्रैल 2026गंगोत्री धाम19 अप्रैल 2026केदारनाथ धाम22 अप्रैल 2026बदरीनाथ धाम23 अप्रैल 2026

कैसे कराएं पंजीकरण?

ऑनलाइन माध्यम:

आज से श्रद्धालु घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भारतीय श्रद्धालुओं के लिए आधार कार्ड और विदेशी नागरिकों के लिए ई-मेल आईडी अनिवार्य है। पंजीकरण के दौरान श्रद्धालु अपना नाम, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र और यात्रा की तिथि दर्ज करेंगे। डिटेल्स भरने के बाद क्यूआर कोड वाली पंजीकरण स्लिप दी जाएगी, जिसे यात्रा के दौरान साथ रखना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन मोबाइल ऐप या वेबसाइट दोनों से किया जा सकता है।

ऑफलाइन माध्यम:

जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे, उनके लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन काउंटर खोले जाएंगे। इसके लिए ऋषिकेश (ट्रांजिट कैंप), हरिद्वार (ऋषिकुल मैदान) और विकासनगर में पंजीकरण काउंटर बनाए जाएंगे।

सुरक्षा और सुविधाएं:

पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की मदद के लिए 24 घंटे चालू रहने वाला टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 जारी किया है, जो श्रद्धालुओं की सहायता करेगा।

सरकार की तैयारी और अपील:

राज्य सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपना पंजीकरण अवश्य करा लें और यात्रा के दौरान दिशा-निर्देशों और स्वास्थ्य सावधानियों का पालन करें।

Read more:- WhatsApp Plus: व्हाट्सएप लॉन्च करेगा प्रीमियम वर्जन, पेड यूजर्स को मिलेंगे एक्सक्लूसिव फीचर्स

Post Views: 4

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

57 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago