Latest posts by Sapna Rani (see all)लालकुआं:पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड की सैर पर निकले एक पर्यटक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. उसने होटल में कमरा लिया हुआ था. बताया जा रहा है कि सैलानी ने खुद का गला रेतकर खुदकुशी की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम मयंक पाल (44) है. घटना नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र की है. मयंक ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन तिराहे पर स्थित कुनाल होटल में एक कमरा लिया था.पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम मयंक के परिजनों ने होटल के रिसेप्शन पर फोन किया और कहा कि वह फोन नहीं उठा रहा है. जिसके बाद होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया. अंदर से न कोई आवाज आने और न कोई हलचल होने पर कारपेंटर को बुलाकर होटल का दरवाजा खुलवाया गया. होटल कर्मी ने कमरे में जब अंदर जाकर टॉयलेॉ में देखा, तो मयंक खून से लथपथ पड़ा था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 मौके पर पहुंची और उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. होटल प्रबंधन द्वारा मयंक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई.डिप्रेशन का शिकार था मयंकलालकुआं के कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि मयंक अपने दो दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आया था. मयंक के दोनों दोस्त अल्मोड़ा घूमने गए हैं जबकि वह शुक्रवार को बाघ एक्सप्रेस से वापस पश्चिम बंगाल लौटने वाला था. बताया गया है कि मयंक डिप्रेशन का शिकार था और उसकी दवाइयां भी चल रही थीं. वह मूल रूप से ग्राम बांगर रघुनाथपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला था. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है. परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी.
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…