देहरादून में आयोजित उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा आयोजित भीषण महारैली में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली ।बताते चले कि ये युवा पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा बढ़ाने की माँग कर रहे है ।युवाओं का कहना है कि 2022 से अभी तक पुलिस में भर्ती नहीं निकली जिस कारण कुछ युवा आयुसीमा पार कर गये है ।ऐशे में आयुसीमा 28 करनी चाहिए ।उत्तराखंड पुलिस द्वारा बेरोजगार संघ से जुड़े कई युवाओं को कल पूर्व में हुए मुकदमों और गिरफ्तारी की चेतावनी भी दी गयी थी ।
बॉबी पंवार और आर मीनाक्षीसुन्दरम विवाद के बाद बॉबी पंवार की उपस्थिति इस आंदोलन में मुश्किल लग रही थी , सुबह के समय वह मौजूद भी नहीं थे परन्तु दिन में वह हाथीबड़कला पहुँचे ।
बेरोजगार संघ के राम कंडवाल और कुमाऊँ संयोजक भूपेंद्र कोरंगा ने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं को रैली में आने से रोकने के लिए कई कार्य किये गये ।जिससे ये अन्दाजा लगाया जा रहा था कि गिरफ्तारी और मुकदमों कर डर से इस रैली में कम भीड़ देखने को मिलेगी, परन्तु इस रैली में युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली जो परेड ग्राउंड से हाथीबड़कला स्थित मुख्यमंत्री आवास तक पहुँचने ,मुख्यमंत्री आवास पहुँचने से पहले ही भारी मात्रा में जमा पुलिस बल द्वारा युवाओं को रोका गया , जहाँ पुलिस बल व युवाओं के बीच भारी झड़प हुई , काफी देर के हंगामे के बाद युवा बैठ कर नारेबाजी करने लगे ।उसके बाद जब युवा अपनी जगह से नहीं हिले तो मौजूद पुलिस बल द्वारा युवाओं की गिरफ्तारी की गयी । बॉबी पंवार की भी जबरदस्ती गिरफ्तारी की गयी ।
कुछ युवाओं ने अपने सोशलमीडिया पोस्ट से बताया कि उनको देहरादून से 30-40 किलोमीटर दूर रानीपोखरी , रायवाला थाने ले जाया गया है । जहाँ उनके नाम पते लिखवाये जा रहे है ।
जबकि उत्तराखंड बेरोजगार संघ द्वारा सभी युवा अपने अपने ज़िले में तैयार रहने का संदेश भी दिया जा रहा है ।
Post Views: 20
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…