Categories: hindiUttarakhand

महाकुंभ में हुई भगदड़ में उत्‍तराखंड की एक महिला की मौत, बेटे संग गई थीं प्रयागराज – Uttarakhand

A woman from Uttarakhand died in the stampede at Maha Kumbh, she had gone to Prayagraj with her sonइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Mahakumbh Stampede 27 जनवरी को सेवादार हीरा सरकार के नेतृत्व में किच्छा से पांच बसों में सैकड़ों श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। महाकुंभ में मंगलवार रात हुई भगदड़ में उत्‍तराखंड की एक महिला की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन राजू कोली प्रयागराज के लिए रवाना हुए। इस दुखद समाचार के बाद परिजन गहरे शोक में हैं।ऊधम सिंह नगर । महाकुंभ में मंगलवार रात हुई भगदड़ में उत्‍तराखंड की एक महिला की मौत हुई है। हादसे में किच्छा निवासी गुड्डी देवी की मृत्यु हो गई। किच्छा के वार्ड नंबर तीन से सोमवार को गुड्डू देवी अपने पुत्र राजू व बहू पूजा के साथ कुंभ स्नान गई थी।मध्यरात्रि मची भगदड़ के दौरान गुड्डी देवी परिवार से बिछड़ गई। बुधवार सुबह छह बजे उनका शव स्वजन को मिला। गुड्डी देवी की मृत्यु की जानकारी मिलने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना व महामंत्री विजय कुमार आदि ने आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।किच्छा से पांच बसों में महाकुंभ स्नान के लिए गए थे सैकड़ों श्रद्धालुकिच्छा : प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में किच्छा निवासी गुड्डी देवी (पत्नी खेमपाल कोली) के आकस्मिक निधन की सूचना पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला उनके आवास पहुंचे और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल स्वजन को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।27 जनवरी को सेवादार हीरा सरकार के नेतृत्व में किच्छा से पांच बसों में सैकड़ों श्रद्धालु महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। आज मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के दौरान भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने से गुड्डी देवी का आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद समाचार के बाद परिजन गहरे शोक में हैं। यहघटना की सूचना मिलते ही परिजन राजू कोली प्रयागराज के लिए रवाना हुए। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला कार्यकर्ताओं के साथ शोक संतप्त परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि हम लगातार संपर्क में हैं और उचित सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। इस कठिन समय में हम परिजनों के साथ खड़े हैं और जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा।” यह घटना संपूर्ण क्षेत्र के लिए गहरे दुःख का विषय है। पूर्व विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, निवर्तमान सभासद संदीप अरोरा, व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा, कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला, अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री नितिन वाल्मीकि, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, गोल्डी गोरया, राजकुमार कोली, विनोद कोली, पूरन भट आदि लोगों उपस्थित थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

33 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago