Categories: hindiUttarakhand

भूकंप से फिर दहली उत्तराखंड की धरती, 6 दिन से लगातार महसूस किए जा रहे झटके – Uttarakhand

Earthquake again shook the land of Uttarakhand, tremors being felt continuously for 6 daysइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्‍तरकाशी : पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में आज भी भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया है। उत्‍तरकाशी में फ‍िर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बुधवार को दोपहर 3 बजकर 28 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया जिसके बाद लोग दहशत में आ गए और आनन फानन में घरों से बाहर निकल आए।किसी बड़े भूकंप के आने का संकेत तो नहीं?बता दें कि पिछले 7 दिनों में उत्‍तरकाशी में कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं। उत्‍तरकाशी क्षेत्र भूकंप के चार व पांच जोन में आता है, जिस कारण यह क्षेत्र भूकंप की नजर से बेहद संवेदशील भी माना जाता है। भूकंप के झटके बार-बार आने से लोग डरे सहमे हैं। जनपद में आ रहे लगातार भूकंप के झटके किसी बड़े भूकंप आने के संकेत तो नहीं। इसके साथ ही, भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है।पर्वत से गिरने लगे पत्थरइससे पहले गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को भी भूकंप के झटकों ने लोगों को दहला दिया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, उत्तरकाशी में गुरुवार को सुबह 8 बजकर 19 मिनट पर भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई थी। इससे पहले सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर कम तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 दर्ज की गई थी।उत्तरकाशी में दूसरे भूकंप का झटका बेहद तेज था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वरूणावत पर्वत के भूस्खलन संभावित क्षेत्र से पत्थर भी गिरने लगे। डर के मारे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

6 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

8 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

14 minutes ago

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

1 hour ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

2 hours ago