जनपद चमोली : जनपद के भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी पर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष पर गांव कनखुल मल्ला ( कर्णप्रयाग ) के एक व्यक्ति ने सरकारी नौकरी लगाने के एवज में रुपए लेने का कथित आरोप लगाया है।युवक का सोशिल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जो कई न्यूज़ पोर्टल और मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही है ।बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति ने कोतवाली कर्णप्रयाग में रमेश मैखुरी के खिलाफ तहरीर दे दी है ।मामला भाजपा जिलाध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण विपक्षीय पार्टियों द्वारा मामले को खूब उछाला जा रहा है ।व्यक्ति ने अपना नाम राकेश सिंह बिष्ट बताया जा वह पीआरडी के तहत आरडब्लूडी में सेवक है।राकेश ने बताया उसका और जिला अध्यक्ष का गांव आसपास हैं और उनके जिलाध्यक्ष के परिवार पारिवारिक ताल्लुकात हैं।
इसी के चलते उन्होंने मैखुरी से सरकारी नौकरी लगाने का निवेदन किया जिस पर जिलाध्यक्ष ने उनसे सरकारी नौकरी लगाने के लिए साहब को एक लाख रुपए देने की बात कही तो उन्होंने एक लाख की व्यवस्था कर दे दिये ।
लेकिन लंबे समय बाद भी उसकी सरकारी नौकरी नहीं लगी उन्होंने ये बात भावुक हो किसी और को बताई और किसी ने इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।
जिस पर 11 अक्टूबर को पाड़ली पीपल के पेड़ के पास जिलाध्यक्ष और उनके अन्य साथियों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और धमकाया ।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने कहा कि साजिश के तहत वीडियो बनाई गई है, ऐसा कोई मामला नहीं है।उन्होंने ये भी कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र भेजकर कहा है कि मेरे खिलाफ सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है ।
ऐसे में वायरल वीडियो और आरोप लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला आया हैं। इस पर जांच की जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे और जो भी सत्यता सामने आएंगी उसी के अनुरूप वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 5
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…