अपराधउत्तराखंड
Share0
Advertisement
‘उत्तराखंड के अंदर धर्मांतरण नहीं चलेगा’‘जो गलत चीज है, वह बर्दाश्त नहीं होगी’‘जल्द ही प्रदेश में यूसीसी भी होगा लागू’
देहरादून,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्मांतरण, अतिक्रमण, भूमि जिहाद और थूक जिहाद नहीं चलेगा और इसे रोकने के लिए उन्होंने समाज के पढ़े-लिखे वर्ग से आगे आने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां सब मिल-जुलकर रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के अंदर धर्मांतरण नहीं चलेगा, अतिक्रमण नहीं चलेगा, लैंड (भूमि) जिहाद नहीं चलेगा। उत्तराखंड में कुछ लोग थूक जिहाद कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश के अंदर थूक जिहाद नहीं चलेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के अंदर खराब चीजों को रोकने के लिए पढ़े—लिखे लोगों को आगे आना चाहिए। जो गलत चीज है, वह बर्दाश्त नहीं होगी। उत्तराखंड में यह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। हाल में पर्यटक नगरी मसूरी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली के निवासी दो भाई नौशाद अली और हसन अली को चाय के बर्तन में थूकने और उस चाय को ग्राहकों को पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कठोर, लेकिन जरूरी निर्णय ले रही है। उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून आदि का जिक्र किया तथा कहा कि जल्द ही प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू होने जा रही है ।
Share0
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…
प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…