Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड की युवती से दिल्ली के युवक ने हिंदू बनकर की शादी, घर में था मंदिर… बराती बने थे पहाड़ी – Uttarakhand

A Delhi youth married a girl from Uttarakhand by posing as a Hindu, there was a temple in the house… the baraatis were Pahadisइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)रुद्रपुर। दिल्ली के मुस्लिम समुदाय के युवक ने हिंदू बनकर युवती से शादी रचा ली। राज न खुले इसके लिए जब लड़की का परिवार दिल्ली में लड़के को देखने आया तो घर को हिंदुओं की तरह सजाया गया था। यहां तक कि रिंग सेरेमनी और बरात में लोग पहाड़ी वेशभूषा में थे।शादी के अगले दिन स्वजन युवती को लेने दिल्ली स्थित युवक के घर पहुंचे तो पता चला कि युवक व उसका परिवार मुस्लिम समुदाय से है। वे लोग युवती के मतांतरण की कोशिश कर रहे हैं। युवती के भाई की शिकायत पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओजी के जरिये युवती को सकुशल बरामद करा लिया और आरोपित युवक व उसके स्वजन के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा को सौंपा शिकायती पत्रआदर्श कालोनी घास मंडी वार्ड नंबर 36 निवासी विनोद कोहली ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को शिकायती पत्र देकर कहा है कि उनकी पहचान के व्यक्ति कुमौड़ पिथौरागढ़ निवासी संतोष कुमार ने बहन मेनका कोहली के लिए दिल्ली में अमन चौधरी नाम के लड़के का रिश्ता बताया। बताया कि लड़का पहाड़ी मूल के कुमाऊंनी परिवार से है। दिल्ली में ही कारोबार करता है।Dehradun-Mussoorie Ropeway: पहाड़ों की रानी की राह आसान, अब देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी सारा माहौल व मकान की रूपरेखा हिंदूओं जैसीइस पर उनका परिवार अमन को उसके घर दिल्ली देखने गया। वहां पर सारा माहौल व मकान की रूपरेखा हिंदूओं जैसी थी। घर में छोटा सा एक मंदिर भी था। इसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी से 13 अक्टूबर को रुद्रपुर सिटी क्लब में पहाड़ी रीति रिवाज से रिंग सेरेमनी कार्यक्रम किया गया।लड़के के परिवार की महिलाओं ने भी पहाड़ी वेशभूषा में शिरकत की। 10 दिसंबर को अमन चौधरी व उसके परिवार के लोग बरात लेकर आए। यहां भी बराती पहाड़ी वेशभूषा में आए थे। सभी कार्यक्रम हिंदू रीति रिवाज से हुए। फेरे आदि की रस्म भी की गई। विवाह में करीब 18 से 20 लाख रुपये का खर्च हुआ। करीब 150 से 160 ग्राम सोने के आभूषण भी दिए। मुस्लिम वेशभूषा में थे अधिकतर लोगबरात विदाई के बाद अगले दिन वह अपने दो बहनोई व दो चचेरे भाई के साथ अमन के घर दिल्ली गए। जहां पर पूरा माहौल ही बदला हुआ था। अधिकतर लोग मुस्लिम वेशभूषा में थे। रीति रिवाज मुस्लिम विधि से होते दिखे। जिसका संदेह होने पर जानकारी ली तो पता चला कि अमन चौधरी वास्तव में अमन कुरैशी है। उसके पिता का नाम मुराजुद्दीन है। उसके परिवार ने भी मुस्लिम समुदाय से होना कबूल किया। उनका कहना था कि लड़की को मुस्लिम धर्म के अनुसार ही रहना पड़ेगा। आरोपितों ने जानबूझ कर उसकी बहन का मतांतरण करने का प्रयास किया। इस पर एसएसपी ने एसओजी टीम को दिल्ली भेजकर युवती को सकुशल बरामद कराया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

36 minutes ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

42 minutes ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

48 minutes ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

56 minutes ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

1 hour ago