Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में दो कारों में भीषण टक्कर, सड़क पर चरखी बनी लग्जरी कार – Uttarakhand

Fierce collision between two cars in Uttarakhand, luxury car turns into a wheel on the roadइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र के जगदंबानगर में दो कारों में भीषण टक्कर हो गई। गनीमत रही कि दुर्घटना में जनहानि नहीं हुई। कारों की टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया। जाम में फंसे एक व्यक्ति ने घायल कार चालक को पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और दोनों कारों को कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। टक्कर लगते ही लग्जरी कार सड़क पर चरखी की तरह घूमती हुई दिख रही है।Dehradun-Mussoorie Ropeway: पहाड़ों की रानी की राह आसान, अब देहरादून से केवल 15 मिनट में पहुंच जाएंगे मसूरी पुलिस ने शुरू की मामले की जांचपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बुधवार रात टैक्सी नंबर की कार का चालक वाहन को बेहद तेजी से दौड़ा रहा था। वह जगदंबानगर से मुखानी मुख्य मार्ग की ओर जा रहा था, लेकिन पानी टंकी मोड़ पर उसने वाहन की रफ्तार धीमी नहीं की।सामने से गुजरी एक अन्य कार को चपेट में ले लिया। भीषण टक्कर सीसीटीवी में कैद हो गई। हादसे में टैक्सी चालक बाल-बाल बच गया, जबकि निजी कार चालक को मामूली चोट आई है। वहीं, टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया। नाराज व्यक्ति ने निजी कार चालक से मारपीट की जाम में नशे में धुत व्यक्ति फंस गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए कहने लगा, लेकिन वाहन में सेंसर लगे थे और वह स्टार्ट नहीं हुई। इससे नाराज व्यक्ति ने निजी कार चालक से मारपीट कर दी और फरार हो गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि घटना में टैक्सी चालक की गलती सामने आई है। उसे सीज कर दिया गया है। दूसरी कार भी कोतवाली में खड़ी की है। मारपीट करने वाले का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। टैक्सी चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद नहीं होने पर चढ़ता रहेगा टैक्सहल्द्वानी: बकाया टैक्स की वसूली को लेकर परिवहन विभाग ने पिछले तीन माह में 1200 वाहनस्वामियों की आरसी काट दी है। इसमें टैक्सी गाडिय़ां भी शामिल है। दूसरी तरफ तहसील से वसूली नोटिस जारी होने पर महासंघ टैक्सी यूनियन ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो वाहन अस्तित्व में नहीं है। उन्हें भी सूची में शामिल किया गया है। जिसके बाद आरटीओ ने भी स्पष्ट किया कि कार्यालय आकर गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद कराने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर टैक्स का पैसा चढ़ता जाएगा। महासंघ टैक्सी यूनियन की ओर से आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी को भेजे ज्ञापन में संचालकों के उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए कहा गया कि चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है। दस्तावेज होने के बाद भी चालान कट रहे हैं। जिस पर आरटीओ ने कहा कि जो भी वाहन निर्धारित स्टैंड से बाहर सवारियां भरेंगे। उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसके अलावा अगर वाहन वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है तो उसका रजिस्ट्रेशन रद कराना भी जरूरी है। आवेदन मिलने के बाद ही रिकार्ड से गाड़ी हटती है। प्रक्रिया का पालन नहीं करने पर आनलाइन सिस्टम में टैक्स चढ़ता जाएगा। दूसरी तरफ महासंघ का कहना है कि कार्रवाई नहीं रूकने पर चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

1 hour ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

2 hours ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

2 hours ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

2 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

2 hours ago