आरती के बल्ले का जलवा, मसूरी क्वींस ने बारिश में भी मारी बाजी –


देहरादून,  उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) 2026 के रोमांचक मुकाबले में बारिश के खलल के बीच मसूरी क्वींस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आसान जीत दर्ज की। खराब मौसम के कारण मुकाबला बाधित होने के बाद डकवर्थ-लुईस (DLS) पद्धति से मसूरी क्वींस को 11 ओवर में 62 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम ने लक्ष्य को महज नौ ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।मसूरी क्वींस की जीत की नायिका सलामी बल्लेबाज आरती भंडारी रहीं। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए 41 गेंदों पर नाबाद 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आरती ने पारी के दौरान परिस्थितियों के अनुरूप बल्लेबाजी करते हुए टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।कप्तान नंदिनी कश्यप ने भी उनका भरपूर साथ दिया और 26 रन की उपयोगी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई अहम साझेदारी ने मसूरी क्वींस की जीत की राह आसान कर दी। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने नौ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। शानदार मैच जिताऊ पारी के लिए आरती भंडारी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।नमी भरी पिच पर सीधे बल्ले से खेलने की रणनीतिबारिश के बाद मैदान में मौजूद नमी ने बल्लेबाजों के सामने चुनौती खड़ी की। कप्तान नंदिनी कश्यप ने बताया कि बारिश के कारण गेंद पिच पर पड़ने के बाद नीची रह रही थी। ऐसे में कोच और उन्होंने मिलकर सीधे बल्ले से शॉट खेलने की रणनीति बनाई।आरती ने इसी रणनीति को मैदान पर बखूबी उतारा और संयमित बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। नंदिनी के अनुसार, मसूरी क्वींस प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ परिस्थितियों और टीम की जरूरत के मुताबिक अलग रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है।फ्लडलाइट्स में खेले जा रहे UPL मुकाबले अनकैप्ड महिला क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा और क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहे हैं। मसूरी क्वींस की इस जीत ने टीम के अभियान को मजबूती देने के साथ खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है।
For Feedback – feedback@example.com

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

3 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

4 hours ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

4 hours ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

5 hours ago