चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )कुमारी आस्था नेगी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने खुशी जताते हुऐ बधाई व शुभकामनाऐं दी गई है।जनपद चमोली में पोखरी विकासखंड के तहत ग्राम करछुना की बिटिया कुमारी आस्था नेगी ने ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी गया विहार से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी। आस्था नेगी ने मल्टीनेशनल कम्पनी में बीस लाख का पैकेज छोड़ कर देश सेवा हेतु सेना में जाने का फैसला लिया और अब ट्रेनिंग पूरी कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई।आस्था नेगी के महेन्द्र सिंह भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त होकर के चौरासैंण इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं और माता श्रीमती अनिता नेगी गृहणी है। आस्था नेगी के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गांववासियों ने प्रशंसा जाहिर करते हुऐ बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुऐ बधाई व शुभकामनाऐं दी गई है।
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…