एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें: प्रदेश अध्यक्ष –

देहरादून। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने संगठन की एकता, मजबूती और समाजहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश की सभी इकाइयों से एकजुट होकर सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने का आह्वान किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की टीम जिस लगन, मेहनत और समर्पण के साथ लगातार कार्य कर रही है, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय है। कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से महासभा के सम्मान, एकता और समाजहित के उद्देश्यों को मजबूती मिल रही है।उन्होंने कहा कि संगठन को व्यापक स्तर पर मजबूत करने के लिए विभिन्न राजनीतिक संगठनों, बिरादरी संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से निरंतर संवाद स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन की भूमिका को मजबूत करने के लिए सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है।प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की सभी इकाइयों से अपील की कि वे आपसी मतभेदों और नकारात्मक विचारों से ऊपर उठकर संगठन के हित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही समाजहित के लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष पी.एस. कोचर, प्रदेश संगठन मंत्री जी.एस. आनंद, प्रदेश उपाध्यक्ष मोंटी कोहली, महानगर अध्यक्ष बलदेव प्रसार, महानगर महासचिव गोविंद मोहन और महानगर उपाध्यक्ष विनोद कपूर सहित सुरिंदर घई, मनोज धवन, प्रियंका आनंद और नलिनी टंडन आदि ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने पर जोर दिया।महासभा की ओर से कहा गया कि संगठन से जुड़े नवीनतम घटनाक्रम की जानकारी शीघ्र साझा की जाएगी। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने तथा संगठनात्मक निर्णयों में सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा की।प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कथूरिया ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता समाज की एकता, सम्मान और हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि “एकता हमारी शक्ति है और संगठित प्रयास ही सफलता का मार्ग है।”

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Punjabi community, BJP demand Cong leader ‘Akanksha Negi’s arrest over alleged ‘Pakistani’ remark

Cong leader Akanksha Negi By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau DEHRADUN, 5 Sep: The demand…

4 hours ago

Tiger rescued from Almora to undergo DNA test at Dhela Rescue Centre

By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 5 Sep: The five-year-old tiger rescued from Salt…

4 hours ago

HC dismisses petition challenging relocation of High Court to Haldwani

my uttarakhand news Bureau Nainital, 4 Sep: The Uttarakhand High…

4 hours ago

UPCL MD reviews power supply in Vikasnagar, stresses on better services

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 4 Sep: Managing Director of Uttarakhand Power Corporation Limited (UPCL)…

5 hours ago