रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में करीब एक माह पहले सामने आए चर्चित गौकशी प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को पहले बाजपुर अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की।
पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गौकशी मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। एसओजी को सूचना मिली कि फरार आरोपी मोईन ग्राम कनौरा क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चार राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।
17 किलो प्रतिबंधित मांस और अवैध हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 17 किलो प्रतिबंधित मांस, एक अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
उत्तर प्रदेश का रहने वाला है आरोपी
पूछताछ में आरोपी की पहचान मोईन, निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह अन्य किन मामलों में शामिल रहा है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि गौकशी मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 1
Post navigation
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…