गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 1.90 लाख मतदाता बाकी –

 
देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम की अंतिम अपील
 
देहरादून, । मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी पात्र मतदाताओं से समय रहते गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के 13.76 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 11.86 लाख से अधिक मतदाता अपना गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं। इनमें 99.98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो गया है। हालांकि अभी भी 1,90,588 मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्र जमा नहीं करने पर मतदाता सूची में नाम प्रभावित हो सकता है। जो मतदाता दिन में घर पर उपलब्ध नहीं रहते, वे ईसीआईनेट ऐप या ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा के माध्यम से अपने बीएलओ से संपर्क कर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
डीएम ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना अथवा अपने माता-पिता या दादा-दादी का नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर खोज सकते हैं। अन्य राज्यों के मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
जिलाधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई है और अब केवल तीन दिन शेष हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अंतिम समय का इंतजार किए बिना शीघ्र गणना प्रपत्र जमा कर अपने मताधिकार को सुरक्षित रखने की अपील की।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

17 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

38 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

59 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago