Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में दिखा ABVP का जादू, 58 अध्यक्षों सहित प्रदेश भर के 332 पदों परप हासिल की जीत – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव 2025 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी ने शानदार प्रदर्शन किया है. प्रदेश भर में पार्टी ने एतिहासिक जीत अपने नाम की है. एबीवीपी ने प्रदेश भर में कुल 332 पदों पर विजय प्राप्त की. संगठन की ताकत और युवाओं में स्वीकार्यता बढ़ रही है. खास बात है कि 27 कॉलेजों में अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की.
ऐसे हैं चुनाव के परिणामअध्यक्ष: 58उपाध्यक्ष: 52महासचिव: 47कोषाध्यक्ष: 51सह सचिव: 50विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: 62सांस्कृतिक सचिव: 6छात्रा उपाध्यक्ष: 6
डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ऋषिकेश, कोटद्वार, खटीमा और श्रीनगर जैसे प्रमुख शिक्षण संस्थानों मे साफ-साफ एबीवीपी की स्वीकार्यता नजर आई. इस जीत से साफ हो गया कि संगठन का जनाधार मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक फैला हुआ है.
इन मुद्दों पर हुआ चुनावपारदर्शी परीक्षाएं, शैक्षणिक सुधार, छात्र हित, कैंपस अनुशासन और राष्ट्रवादी विचारधारा जैसे मुद्दों ने छात्रों को आकर्षित किया.
धामी सरकार की भूमिकामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की नीतियों ने भी एबीवीपी की जीत को अहम बनाया है. प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल विरोधी कानून ने पारदर्शिता की गारंटी दी है. 25,000 से अधिक सरकारी नौकरियों की घोषणा ने युवाओं में उम्मीद जगाई. सरकार ने परीक्षा घोटालों के मामले में कार्रवाई की, जिससे सरकार की छवि भी सख्त बनी. फैसले से छात्रों में सरकार और एबीवीपी के प्रति भरोसा मजबूत हुआ.
विधानसभा चुनावों में मिला फायदाएक्सपर्ट्स का कहना है कि छात्रसंघ चुनावों में एबीवीपी की सफलता ने भाजपा के लिए बड़ा आधार तैयार किया है, जिसका फायदा पार्टी विधानसभा चुनावों में दिखाई देगा. प्रदेश में पहले से छात्र राजनीति हमेशा से मुख्यधारा की राजनीतिक दिशा तय करती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

2 minutes ago

संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त

हल्द्वानी:  संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नियुक्ति के मामले में जिलाधिकारी ललित मोहन…

37 minutes ago

राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ

देहरादून:  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज राजेंद्र नगर स्ट्रीट नंबर-04 में नवनिर्मित ट्यूबवेल का…

58 minutes ago

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…

2 hours ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

3 hours ago