नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू कैफे एंड रेस्टोरेंट के पास गुरुवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने खाई से बाहर निकालकर सीएचसी बागी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान में जुटी रही।
पुलिस के अनुसार, हरियाणा नंबर की वैगनआर कार एचआर-68 सी-1242 चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग की ओर जा रही थी। गुरुवार तड़के करीब 5:40 बजे ग्राम पाली के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे।
कार में चालक समेत पांच लोग सवारदुर्घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने खाई में गिरे वाहन में सवार तीन घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी बागी पहुंचाया।
वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के शवों को बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे में उत्तम सिंह (33) पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम लाडोली, जनपद रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) पुत्री लक्ष्मण सिंह रावत और सुनीता देवी (45) पत्नी लक्ष्मण सिंह रावत, दोनों निवासी ग्राम बीना, थाना व जनपद रुद्रप्रयाग घायल हुए हैं।
दुर्घटना में सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जनपद चमोली और कार चालक अनिल सिंह (33) पुत्र सुदर्शन निवासी किमोली, पारतोली, जनपद चमोली की मौत हो गई। पुलिस हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस के पावन पर्व की हार्दिक…
वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को मिलेगा उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )उत्तराखंड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 09 नवंबर…
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद के पोखरी क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा…
एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया राहत-बचाव अभियान, घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाया…
नंदा राजजात यात्रा के प्रमुख पड़ाव वाण में 84 वाहनों की पार्किंग क्षमता होगी विकसित…