रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा. दीपक छाबड़ा के आवास पर करीब 48 घंटे तक जांच के बाद आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह लौट गई। सोमवार को शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज और बिजनेस डील से जुड़े कागजात ले जाने की चर्चा है।
रुद्रपुर के कारोबारी और डाक्टर के घर पर सोमवार सुबह इनकम टैक्स की टीम पहुंची और जांच शुरू की। करीब 48 घंटे जांच के बाद आयकर विभाग की टीम बुधवार सुबह लौट गई। चर्चा है कि आयकर विभाग के साथ प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) की टीम भी शामिल थी। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने दोनों जगहों से कई अहम दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
कब्जे में लिए बिजनेस डील से संबंधित दस्तावेजवहीं बिजनेस डील से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं। पूरी कार्यवाही को कुछ समय पूर्व रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल को पार्क ग्रुप के अधिग्रहण करने से जोड़ा जा रहा है। अधिग्रहण के बाद इस डील को कराने वाली थर्ड पार्टी से लेनदेन को लेकर कोई विवाद उठा था। मामला क़ानूनी नोटिस तक भी गया था। इसके बाद भी कोई बीच का रास्ता नहीं निकला।
सूत्रों के मुताबिक, यही मामला बाद में आयकर विभाग और ईडी तक पहुंचा था। चर्चा है कि मेडिसिटी अस्पताल के संचालन के दौरान सरकारी योजनाओं के तहत बीमा को लेकर गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए शिकायत ईडी तक पहुंची थी। इसको लेकर ईडी ने भी जांच की है।
छापे के दौरान नगदी, ज्वेलरी आदि जब्त करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार, जो सामान और दस्तावेज टीम ने कब्जे में लिए हैं उनकी पूरी सूची पर हस्ताक्षर कर रिसीविंग दी गई है। वहीं आयकर विभाग की टीम के जाने के बाद दोनों के घरों में शुभचिंतकों और नाते रिश्तेदारों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…
उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…