हरिद्वार में फ्लाईओवर के पास हादसा ,ट्रक के नीचे आई स्कूटी,दो की मौत – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: नजीबाबाद हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास एक ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण सड़क किनारे पड़े गड्ढे को बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान श्रद्धा जोशी (ब्रह्मविहार कॉलोनी फेस-1, हरिद्वार) और अक्षत शर्मा (कनखल, हरिद्वार) के रूप में की है। दोनों की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष के बीच थी।
मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे दोनों
पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोपहर करीब साढ़े तीन बजे स्कूटी पर नीलेश्वर मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। उनके साथ अन्य दोस्त भी थे, जो दूसरे वाहन में थे। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों स्कूटी पर वीडियो बना रहे थे। अचानक सड़क पर पड़े गड्ढे के कारण स्कूटी लड़खड़ा गई और सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक उन्हें कुचल गया।जानकारी के अनुसार, युवती मेडिकल की छात्रा थी और युवक के पिता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसों का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के चंडीघाट से चिड़ियापुर तक करीब 30 किलोमीटर के हिस्से में हादसे लगातार हो रहे हैं। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद भी कई हिस्सों को वन-वे कर दिया गया है। अधूरे फ्लाईओवर, टूटी सड़क और सड़क किनारे पड़ी निर्माण सामग्री दुर्घटनाओं के मुख्य कारण बन रही हैं।
पुलिस और प्रशासन से स्थानीय लोग आग्रह कर रहे हैं कि सड़क की सुरक्षा और चेतावनी संकेतों को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Post Views: 10

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों और उनके बोलों का अंग्रेजी में अनुवादित ‘ब्रेडेड…

3 minutes ago

IIM Kashipur hosts ‘Navayug 2026’ conclave; Frameworks for AI Integration unveiled

my uttarakhand news Bureau Kashipur, 7 Sep: The Indian Institute of Management (IIM) Kashipur successfully hosted…

18 minutes ago

आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क

नैनीताल:  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी…

24 minutes ago

ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात

ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा…

1 hour ago

देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान

14 सितंबर को डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ देहरादून। जिले में नशीली दवाओं…

2 hours ago