देहरादून। उत्तराखंड में इस सीजन बारिश और बर्फबारी न होने से सूखी ठंड ने मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड के साथ-साथ तापमान में उतार-चढ़ाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसी बीच मौसम वैज्ञानिकों ने राहत भरी संभावना जताई है। उनके अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में दो दिन बाद मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि मैदानी जिलों देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आगे के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 से 19 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम में इस बदलाव का असर प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान पर भी पड़ सकता है।
उधर, सूखी ठंड का सबसे ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…
12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…