बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा,डम्पर ने मारी स्कूटी पर जोरदार टक्कर – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share1

Advertisement

*रुद्रप्रयाग- बद्रीनाथ हाईवे के सम्राट होटल खांकरा के पास बड़ा हादसा,डम्पर ने मारी स्कूटी पर जोरदार टक्कर*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगभग 8 किमी दूर यह सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने ओवरटेक करते समय स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण स्कूटी में सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी चला रहा महिला का पति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के पुनाड़ गांव निवासी संदीप सेमवाल स्कूटी से अपनी पत्नी के साथ श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान सम्राट होटल के निकट एक डंपर ने स्कूटी को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण स्कूटी हाईवे पर पलट गई। दुर्घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। स्कूटी चला रहा महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। हादसा की खबर सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया व लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। लेकिन डंपर ने स्कूटी को इतनी जोर से टक्कर मारी थी कि स्कूटी सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए. जब तक लोग हादसे के शिकार लोगों को उठाते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। स्कूटी चला रहे शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर जब स्कूटी सवार लोगों के घर तक पहुंची तो वहां मातम छा गया।

Share1

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

4 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

4 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

5 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

5 hours ago

खटीमा में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

खटीमा। बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या करने के आरोप में…

5 hours ago