Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: युवा व्यापारी अंकित चौहान की हत्याकांड के मामले की मुख्यारोपी माही के सिर जेल की कैरम क्वीन का ताज सजा है। वसंत पंचमी के दिन हल्द्वानी उपकारागार में आयोजित हुई प्रतियोगिता में माही ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी है। वह उप कारागार में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग कर चुकी है।15 जुलाई 2023 को शहर के युवा कारोबारी अंकित चौहान की हत्या का मामला सामने आया था। वारदात को इतने शातिराना तरीके से अंजाम दिया गया था कि पुलिस भी हैरान रह गई थी। वारदात के कई दिनों बाद तक पुलिस यह मानती रही कि व्यापारी की मौत दम घुटने से हुई है।लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस की सभी आशंकाओं पर अंकुश लगाते हुए मामले को नया मोड़ दे दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारोबारी की मौत सांप के जहर से होने की बात सामने आई। तफ्तीश हुई तो पता चला कि शांति विहार गोरा पड़ाव में रहने वाली माही उर्फ डॉली ने अपनी नौकरानी ऊषा देवी, नौकरानी के पति रामअवतार, प्रेमी दीप कांडपाल और सपेरे रमेशनाथ के जरिये कोबरा से अंकित चौहान को डसवाया था।मामले में पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा। माही अभी जेल में बंद है। वहीं वसंत पंचमी के अवसर पर हल्द्वानी उप कारागार में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ था। जेल प्रशासन के मुताबिक माही उर्फ डॉली ने कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। खेल में माही का जलवा ऐसा दिखा कि प्रतिद्वंद्वियों को हार का मजा चखा दिया। प्रथम स्थान प्राप्त कर कैरम ‘क्वीन’ का ताज अपने नाम किया।वसंत पंचमी पर जेल में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई थीं। महिला जेल में आयोजित हुई प्रतियोगिताओं में से एक कैरम प्रतियोगिता में माही ने हिस्सा लिया और वह प्रथम स्थान पर आई।
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से…
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…