लालढांग–गैंडीखाता रोड पर हादसा, ग्रामीण की मौत – पर्वतजन

लालढांग–गैंडीखाता मार्ग पर शुक्रवार शाम एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना सामने आई, जहाँ इंद्रा नगर बस्ती के समीप सड़क पार कर रहे एक ग्रामीण की डंपर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी भी उसी समय साथ मौजूद थी और घटना की प्रत्यक्षदर्शी बनी।
जानकारी के मुताबिक ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी के ढढियांवाला निवासी 42 वर्षीय जगमोहन सिंह पुत्र होरी सिंह अपनी पत्नी के साथ गैंडीखाता में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। दोनों ऑटो से उतरकर सड़क पार करने लगे ही थे कि उसी दौरान भागुवाला से लालढांग की ओर जा रहा एक डंपर तेज रफ्तार में पहुँचा और जगमोहन सिंह उसकी चपेट में आ गए।
भीषण टक्कर के बाद ग्रामीण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में शामिल डंपर को पुलिस ने जब्त कर लिया है जबकि चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

Sapna Rani

Recent Posts

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

8 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

9 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

11 hours ago

गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता

मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…

11 hours ago