हरिद्वार बस स्टैंड पर बड़ा हादसा, दो बसों के बीच फंसा कंडक्टर, हालत गंभीर – पर्वतजन

शुक्रवार को हरिद्वार बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें ऋषिकेश डिपो का एक परिचालक दो बसों के बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय बस स्टेशन पर भारी भीड़ थी।ऋषिकेश डिपो के चालक गय्यूर अली ने बताया कि मुजफ्फरनगर डिपो और ऋषिकेश डिपो की बसें गेट की ओर बढ़ रही थीं, तभी अचानक परिचालक चंद्रशेखर दोनों के बीच आ गए। जैसे ही मुजफ्फरनगर डिपो की बस आगे बढ़ी, चंद्रशेखर दबकर नीचे गिर पड़े और उनके मुंह से खून बहने लगा।
मौजूद चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। कर्मचारियों ने घायल कंडक्टर को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मुजफ्फरनगर डिपो की बस और चालक को पूछताछ के लिए स्टैंड पर रोक दिया गया है। इस घटना को लेकर अब तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Sapna Rani

Recent Posts

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

8 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

9 hours ago

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…

11 hours ago

गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता

मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…

11 hours ago