
सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश
विकासनगर। कोतवाली सहसपुर क्षेत्र में एक युवती को डरा-धमकाकर पिछले तीन वर्षों से शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदिल पुत्र इश्तियाक निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को बैरागीवाला निवासी एक युवती (काल्पनिक नाम नसीमा) ने कोतवाली सहसपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया था कि लखनवाला निवासी आदिल उसे डरा-धमकाकर पिछले तीन वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 241/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(M), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक वंदना नेगी को सौंपी गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलित किए। विवेचना के दौरान 30 अक्टूबर को आरोपी आदिल को बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली बुलाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसे थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 31 अक्टूबर को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post Views: 3
Post navigation
