देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिये पूरे प्रदेश में दहशत और आतंक फैलाने की कोशिश करने वाले एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच और साइबर सर्विलांस के आधार पर आरोपित को धर दबोचा।
25 जून को वायरल हुई थी पोस्टपुलिस अधिकारियों के अनुसार, बीती 25 जून 2026 को इंटरनेट मीडिया पर उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने संबंधी धमकी भरी पोस्ट वायरल हुई थीं। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ के इस गंभीर मामले में देहरादून कोतवाली नगर में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
अंबाला का रहने वाला है आरोपितपुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट्स, डिजिटल फुटप्रिंट्स, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और गहन तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपित की सटीक लोकेशन का पता लगाया। इसके बाद 28 जून को देहरादून से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपित की पहचान: जसप्रीत सिंह (26 वर्ष), मूल निवासी अंबाला (हरियाणा)।बरामदगी: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल धमकी भरी रील और पोस्ट करने के लिए किया गया था।पूछताछ में खुलासा: कर्णप्रयाग विवाद की रील देखकर आया था गुस्सा।
बदला लेने की थी नीयतपुलिस पूछताछ में आरोपी जसप्रीत सिंह ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि चमोली जिले के कर्णप्रयाग में स्थानीय युवकों और निहंग सिखों के बीच हुए हालिया विवाद तथा उसके बाद पुलिस द्वारा की गई कानूनी कार्रवाई से वह बेहद नाराज था।
सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी रील देखने के बाद उसने उत्तराखंड पुलिस को चुनौती देने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपनी इंस्टाग्राम आईडी “Jaspreet-devil” से यह खौफनाक धमकी पोस्ट की थी।
मोबाइल की होगी जांचएसएसपी देहरादून के अनुसार, पकड़े गए आरोपित के मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को फोरेंसिक लैब भेजा जा रहा है।
पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इस धमकी के पीछे आरोपी ने अकेले ही साजिश रची थी या इसके तार किसी बड़े असामाजिक नेटवर्क अथवा किसी बाहरी फंडिंग से जुड़े हुए हैं।
देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…
नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…