समाधान दिवस में डीएम का एक्शन मोड, 171 शिकायतों में अधिकांश का मौके पर निस्तारण –

 
देहरादून, । जिला मुख्यालय में  आयोजित समाधान दिवस आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर सामने आया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 171 फरियादियों की शिकायतें सुनीं और अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया। गंभीर प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस के दौरान ऋषिकेश क्षेत्र के करीब 15 युवाओं ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये और पासपोर्ट हड़पने की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों ने बताया कि आरोपी पैसे लौटाने की मांग पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
नेहरू ग्राम निवासी संगीता देवी ने बताया कि दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने के कारण उनके पति पिछले चार वर्षों से दिव्यांग पेंशन से वंचित थे। जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मेडिकल परीक्षण कराने तथा समाज कल्याण विभाग को एक सप्ताह के भीतर पेंशन स्वीकृत करने के निर्देश दिए, जिससे परिवार को राहत मिली।
बैंक ऋण से जुड़ी शिकायत में अर्चना देवी ने आर्थिक तंगी और बैंक द्वारा मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस पर जिलाधिकारी ने लीड बैंक अधिकारी को मामले की जांच कर न्यायोचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनहित से जुड़े मामलों में रायवाला और नया गांव क्षेत्र में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। नया गांव में किरायेदारों का सत्यापन अभियान चलाने को भी कहा गया।
नथुवाला में पेड़ों के बीच से गुजर रही बिजली लाइनों से बने खतरे को दूर करने के लिए वन एवं विद्युत विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं चकराता क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर, सुरक्षा दीवार तथा भूस्खलन से प्रभावित गूल के पुनर्निर्माण के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। सुंदरवाला क्षेत्र में बंद नालियों के कारण जलभराव की समस्या पर भी आपदा प्रबंधन विभाग को तत्काल जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं से ठगी, महिलाओं एवं बुजुर्गों के उत्पीड़न तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

38 minutes ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

1 hour ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

3 hours ago

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

12 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

13 hours ago