उत्तरकाशी।19 अक्टूबर 2025- नीरज उत्तराखंडी
एक और चरस तस्कर को उत्तरकाशी पुलिस ने किया गिरफ्तार
735 ग्राम अवैध चरस बरामद, थाना बड़कोट में मुकदमा दर्ज
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सरिता डोबालके निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है, त्योहारी सीजन के दृष्टिगत उत्तरकाशी पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी है।कोतवाली मनेरी क्षेत्र से चरस के साथ एक युवक की गिरफ्तारी के बाद थाना बड़कोट क्षेत्र से भी एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से 735 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है।पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं *्थानाध्यक्ष दीपक कठेत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस टीम ने आज चैकिंग के दौरान यमुनोत्री मुख्य मार्ग से पाली गांव जाने वाले तिराहे से राजकुमार नाम के एक युवक को 735 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठेत ने बताया कि गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त–राजकुमार पुत्र रतनलाल निवासी ग्राम पलेथा,बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष
बरामद माल–735 ग्राम चरस (कीमत करीब 1,50,000 रु0)
पुलिस टीम–1–उ0नि0 भूपेंदर सिंह रावत2- अ0उ0नि0 कान्तिराम3–हे0कानि0 संजय4- हे0का0 रघुवीर5–कानि0 गौरव रावत
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…