थल सेना अध्यक्ष ने मेजर ललित सामंत को किया सम्मानित: देश सेवा और समाज सेवा में मिसाल बने पूर्व सैनिक – पर्वतजन

पिथौरागढ़। दीपावली के अवसर पर थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पिथौरागढ़ पहुंचकर सैनिकों के साथ त्योहार मनाया और उनके उत्साह को दोगुना कर दिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सेनाध्यक्ष ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले वर्तमान एवं भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी, देहरादून के डायरेक्टर मेजर ललित सामंत (से.नि.) को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। थल सेना अध्यक्ष ने उन्हें देश सेवा और समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
जनरल द्विवेदी ने कहा — “सेवानिवृत्ति के बाद भी मेजर सामंत ने देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की है। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

मेजर सामंत वर्तमान में पूर्व सैनिकों की पिथौरागढ़ इकाई का नेतृत्व कर रहे हैं। वे युवाओं को सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों में भर्ती की तैयारी के लिए निःशुल्क शैक्षणिक और शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान करते हैं। साथ ही, वे राज्य-स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, वीर नारियों व पूर्व सैनिकों के परिवारों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बधाई दी। उन्होंने कहा — “मेजर सामंत ने सेवाकाल और सेवानिवृत्ति दोनों ही चरणों में देश के लिए जो योगदान दिया है, वह अतुलनीय है। उनके निर्देशन में उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी से अनेक युवा देशसेवा का सपना साकार कर रहे हैं।”
जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने सैनिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि — “आपको दीपावली में अपने घर ना जाने का मलाल ना रहे, इसलिए मैं स्वयं सैनिक परिवार का हिस्सा बनकर आपके बीच आया हूँ।”
इस मौके पर पूरे कुमाऊं में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सैनिकों और पूर्व सैनिकों ने सेनाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि यह पल उनके जीवन की अविस्मरणीय यादों में रहेगा।

Sapna Rani

Recent Posts

भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

कोटद्वार।  भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मौसम के बिगड़ते मिजाज के बीच…

19 minutes ago

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार…

1 hour ago

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

3 hours ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

3 hours ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

3 hours ago