सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए एक्शन प्लान तैयार, ADG ने दिए निर्देश – my uttarakhand news

 
देहरादून/श्रीनगर,  चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) श्री ए.पी. अंशुमान ने आज श्रीनगर में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, बढ़ते यातायात दबाव, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट), संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की सुरक्षा, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन योजना तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
एडीजी प्रशासन ने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा यातायात का सुचारु और चरणबद्ध संचालन किया जाए। प्रमुख स्थलों पर बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड, सीसीटीवी निगरानी और कंट्रोल रूम की सक्रियता बनाए रखने के साथ ही मेडिकल एवं रेस्क्यू टीमों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि धामों में मौसम, मार्गों की स्थिति और श्रद्धालुओं की संख्या की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाए तथा यात्रियों को समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को नियमित ब्रीफिंग देने और श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
श्रीनगर को चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव बताते हुए एडीजी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने पर जोर दिया, ताकि यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा का संचालन सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक हो सके।
बैठक में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार, क्षेत्राधिकारी पौड़ी तुषार बोरा, प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप नेगी, प्रभारी महिला थाना प्रियंका भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

8 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

8 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

9 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

9 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

10 hours ago