रुद्रपुर। रुद्रपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन में लूटपाट की बड़ी वारदात सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर दो लोगों से लाखों रुपये की नकदी लूट ली। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने दो राउंड फायर भी किए।
जानकारी के अनुसार, घटना यूपी के बिलासपुर रेलवे स्टेशन केRudrapur train robbery, Sampark Kranti train loot, Bilaspur railway station incident, train robbery in UP, armed robbery in train, GRP investigation, RPF probe, gunpoint robbery India, cash loot in train, Rudrapur to Delhi train news, masked robbers train, firing inside train incident पास हुई। ट्रेन रुद्रपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। रुद्रपुर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की होलसेल दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारी ट्रेन में सवार थे। इसी दौरान तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनसे लूटपाट कर दी।
लूट से ट्रेन में मचा हड़कंप
बताया गया है कि बदमाशों ने दोनों कर्मियों से कुल सात लाख रुपये की नकदी लूट ली। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुट गई है। बिलासपुर (यूपी) में पुलिस पीड़ितों से पूछताछ कर रही है।
पीड़ितों ने सुनाई आपबीती
रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी निवासी मंजीत सिंह की ‘जपनीत ऑटो पार्ट्स’ नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में ऋतिक मंडल और साहिब सिंह कार्यरत हैं। दोनों बुधवार सुबह करीब 10 बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार हुए थे। वे बी-1 कोच में सीट नंबर 37 और 38 पर बैठे थे। उन्हें दिल्ली से माल खरीदकर लाना था, जिसके लिए दोनों अपने पास साढ़े तीन-तीन लाख रुपये लेकर चले थे।
बिलासपुर के पास तीन नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे और पिस्टल तानकर पैसे मांगने लगे। डराने के लिए बदमाशों ने ट्रेन से बाहर की ओर दो राउंड फायर किए। दहशत में आकर दोनों ने कुल सात लाख रुपये उन्हें सौंप दिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मंजीत सिंह और बिलासपुर जीआरपी को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Post Views: 1
Post navigation
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 10 Sep: The historic legacy and memories of…
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय में डिजिटल यूथ महोत्सव-2026 के अंतर्गत आयोजित…
Dhami hails role of Punjabi community in Terai’s development my uttarakhand news Bureau Rudrapur (US…
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Dehradun, 10 Sep: Uttarakhand Pradesh Congress Committee President Ganesh…
देहरादून। पटेल नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस…
The development of basic amenities in 91 villages of Uttarakhand situated along the China-Nepal border…