Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार में खुलेआम बीयर बांटने वाले YouTuber पर एक्शन, अब गिड़गिड़ाते हुए मांग रहा माफी, देखें वीडियो – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: धर्मनगरी और तीर्थ नगरी हरिद्वार में मांस और मदिरा की बिक्री पर पाबंदी है। ऐसे में एक यूट्यूबर के घूम घूमकर बीयर बांटने का वीडियो अचानक न सिर्फ वायरल हुआ बल्कि सीधे तौर पर कानून को ही चैलेंज करने लगा।मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूट्यूबर का चालान किया है और उसे भविष्य में ऐसा कृत्य दोबारा न करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी है।सोशल मीडिया पर वायरल था वीडियोअंकुर चौधरी नाम का यह युवक इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता है पिछले दिनों यह हरिद्वार के कनखल में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में बीयर बाटता नजर आया था। इस युवक का यह बीयर बांटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा था।कार्रवाई होने पर अब मांग रहा माफीमामला पुलिस के पास पहुंचते ही पुलिस ने इसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है साथ ही युवक का एक वीडियो जारी करवा कर सार्वजनिक तौर से माफी मंगवाई गई है। बुधवार को हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो में युवक बियर बाटता दिख रहा था। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस एक्ट में चालान किया और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

53 minutes ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

1 hour ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

1 hour ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

12 hours ago