*बाघ ने साइकिल सवार बुज़ुर्ग को बनाया निवाला,जंगल में मिला शव*

*बाघ ने साइकिल सवार बुज़ुर्ग को बनाया निवाला,जंगल में मिला शव*
बाघ ने साइकिल सवार बुज़ुर्ग को बनाया निवाला,जंगल में मिला शव..जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा में वनखंडी महादेव शिव मंदिर चकरपुर के पीछे बाघ ने हमला कर एक
बाघ के हमले की सूचना पर ग्रामीण और वनकर्मियों ने घटना स्थल से कुछ दूरी से शव बरामद कर लियाइधर घटना स्थल पर बाघ के दुबारा आने पर वनकर्मियों और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। जिसपर वन विभाग द्वारा हवाई फायर करने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर ग्रामीणों में वनकर्मियों के खिलाफ गहरा आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक खेतलसंडा मुस्ताजर निवासी प्रेम चंद (70) पुत्र स्वर्गीय कालू चंद बुधवार सुबह अपने भाई करम चंद के घर से चकरपुर बाजार में स्थित होटल में काम करने के लिए अपनी साइकिल से निकले थे। इसी बीच वनखंडी महादेव मंदिर के पीछे बाघ ने साइकिल पर झपट्टा मारकर उन्हें गिरा दिया और घसीट कर झाड़ियों में ले गया और मौत के घाट उतार दिया। जब प्रेम चंद होटल नहीं पहुंचे तो होटल स्वामी परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद उनकी ढूढ़ खोज की गई तो वनखंडी मंदिर को जाने वाले रास्ते में साईकिल पड़ी मिली।
ग्रामीणों द्वारा खोजबीन करने पर घटना स्थल से करीब 50 मीटर दूर झाड़ियों में शव पड़ा मिला। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग व पुलिस को दी। सूचना पर एसडीओ संचिता वर्मा, रेंजर महेश चंद्र जोशी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वन विभाग व पुलिस टीम ने शव को झाडियों से बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। इसी दौरान बाघ फिर घटना स्थल पर आ गया जिससे वनकर्मी और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
मौके पर मौजूद वनकर्मियों की दो राउंड फायरिंग के बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बाघ के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे वन अधिकारियों का ग्रामीणों ने घेराव कर बाघ के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने बाघ को आदमखोर घोषित करने और बाघ को पकड़ने के लिए पिंजारा लगाने की मांग की है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

18 minutes ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

39 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

45 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

2 hours ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

2 hours ago