Subscribe for notification

पार्टी फोरम से बाहर बयानबाजी पर भाजपा की रोक, अनदेखी पर होगी कार्रवाई – myuttarakhandnews.com

देहरादून | भाजपा विधायक अरविंद पांडे समेत कुछ नेताओं की हालिया बयानबाजी से संगठन असहज नजर आ रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी फोरम से इतर किसी भी तरह की बयानबाजी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी के सभी नेताओं को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब इसके बाद यदि कोई नेता सार्वजनिक मंच या मीडिया में बयानबाजी करता है तो संगठन सख्त कदम उठाएगा।
अरविंद पांडे से हुई बातचीत
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में विधायक अरविंद पांडे के बयानों को लेकर उनसे बातचीत की गई है। भट्ट ने कहा कि अरविंद पांडे सरकार का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम या मुख्यमंत्री के समक्ष रखनी चाहिए, न कि सार्वजनिक रूप से।
जल्द होगी कोर कमेटी की बैठक
महेंद्र भट्ट ने बताया कि पिछले लोकसभा सत्र के दौरान दिल्ली में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई थी। अब संसद के बजट सत्र के दौरान अगली कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
होर्डिंग विवाद पर सफाई
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का नाम होर्डिंग से गायब होने को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि होर्डिंग का डिजाइन दिल्ली से ही तैयार होकर आया था और इस मामले में किसी भी तरह की अटकलें या चर्चाएं पूरी तरह अफवाह हैं।भाजपा नेतृत्व का मानना है कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए सख्त फैसले जरूरी

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

1 hour ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

2 hours ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

2 hours ago