बड़कोट (यमुना घाटी), 29 अक्टूबर 2025। नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड पुलिस का “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” और नशा मुक्त अभियान लगातार असर दिखा रहा है। बड़कोट थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2.51 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कृष्णखड्ड तुनालका, बड़कोट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान अंशुमान शाह (उम्र 25 वर्ष) पुत्र गोरी लाल निवासी ग्राम मस्सू, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और मामले में अग्रिम कानूनी कार्यवाही जारी है।
🔹 गिरफ्तार अभियुक्त:अंशुमान शाह पुत्र गोरी लाल, निवासी ग्राम मस्सू, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 25 वर्ष
🔹 बरामद माल:2.51 ग्राम स्मैक (हेरोइन) – अनुमानित कीमत ₹80,000
🔹 पुलिस टीम:
उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
कानि0 गौरव सिंह रावत
कानि0 जयदेव सरियाल
बड़कोट पुलिस की इस कार्रवाई ने फिर साबित कर दिया कि उत्तराखंड पुलिस “नशा मुक्त देवभूमि” के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस लगातार जिलेभर में ऐसे अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ सघन अभियान चला रही है।
उत्तराखंड हाईकोर्ट बना देश का ऐसा पहला हाईकोर्ट, जिसने जजों की शिकायतों का पिटारा खोला…
उनके सुख-दुख और समस्याएं जानी, विभाग को दिए निस्तारित करने के आदेश देहरादून। रोजमर्रा की…
“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम से आम जन को मिली राहत- मुख्यमंत्री उत्तरकाशी।…
चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियों का संचालन अब सेना करेगी, जन-जन की सरकार, जन-जन के…
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्राओं से साफ-सफाई करवाए जाने का…
कैंची धाम में करोड़ों का घोटाला! हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, डीएम नैनीताल, मंदिर ट्रस्ट को…