Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड भू-कानून उल्लंघन पर अभिनेता मनोज बाजपेयी के नाम सुर्खियों में, जब्‍त हो सकती है करोड़ों की जमीन – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा । उत्तराखंड भू कानून के उल्लंघन के नाम पर अभिनेता मनोज वाजपेयी का नाम भी सामने आने से मामला सुर्खियां बटोर रहा है। बालीवुड स्टोर मनोज ने लमगड़ा में योग और मेडिटेशन के नाम पर भूमि क्रय की जानकारी मिली है। वहीं जिस प्रायोजन के लिए भूमि खरीदी गई, उसका अब तक प्रयोग नहीं किया गया है। इस मामले में प्रशासन भी सक्रीय हो चुका है। बालीवुड स्टार के साथ ही कई राजनेताओं व प्रशासकों की भूमि संबंधी मामलों की भी जांच हो रही है। वर्तमान में भूमि क्रय संबंधी उल्लंघन के कुल 23 मामलों में से 11 मामले न्यायालय में हैं, जबकि 10 मामलों में जांच चल रही है।लचर भू-कानूनों का फायदा पूंजीपति लोगों के साथ प्रशासक, राजनेता व बालीवुड स्टार उठा रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अभिनेता मनोज बाजपेयी ने वर्ष 2021 में लमगड़ा तहसील के कपकोट गांव में 15 नाली जमीन खरीदी थी। यह जमीन योग और मेडिटेशन सेंटर खोलने के नाम पर ली गई थी।प्रशासनिक जांच में इस भूमि पर नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया था। जिसके बाद अब मामला न्यायालय में चल रहा है। प्रशासन की जांच में मजखाली स्थित प्लीजेंट वैली और कटारमल में भी भूमि उल्लंघन के मामले सामने आए हैं। इन मामलों पर भी प्रशासन ने कार्रवाई के आदेश दिए है। प्लीजेंट वैली का मामला वर्तमान में हाईकोर्ट में चल रहा है।रानीखेत में भी एक हेक्टेयर भूमि क्रय का मामला आयाअल्मोड़ा : रानीखेत तहसील में पांच लोगों के भूमि क्रय के मामलों पर कार्रवाई की गई है। यहां करीब 50 नाली भूमि की खरीदी गई है। तीन मामले न्यायालय में और दो मामले कमिश्नर कोर्ट में चल रहे है। भू-कानूनों के अनुसार सवा नाली से अधिक एक व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकता है। इस हिसाब से यह भूमि बहुत अधिक है। एसडीएम रानीखेत राहुल आनंद ने बताया कि मामले की जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

1 hour ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

1 hour ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

1 hour ago

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर स्कूल के बाहर हंगामा, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर रखा अपना पक्ष – myuttarakhandnews.com

देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…

4 hours ago