Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड : बेटा न होने पर ससुरालियों की बर्बरता, विवाहिता की नाक की हड्डी तोड़ी; मायके छोड़ आए – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)विकासनगर। ससुरालियों ने बेटा न होने पर विवाहिता से मारपीट कर उसके नाक की हडडी तोड़ डाली और घायल अवस्था में ही उसके मायके हिमाचल प्रदेश छोड़ आए। विवाहिता की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में पति समेत चार के खिलाफ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।कोतवाली में रंजना देवी मूल निवासी ग्राम गोजर डाकघर माजरी तहसील पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश ने दी तहरीर में कहा कि उसकी शादी वर्ष 2012 में हिन्दू रीति रिवाज से मुकेश कुमार पुत्र जयचंद ग्राम भोजावाला विकासनगर उतराखंड में हुई है। उसकी तीन बेटियां हैं, शादी के बाद उनका जीवन यापन ठीक चल रहा था। जैसे जैसे उसकी बेटी होने लगी तो ससुराली तंग करने लगे।कहने लगे कि वह उनको बेटा नहीं दे पाई। खासकर उसकी सास, ससुर व देवर घर के काम को लेकर उसे तंग करने लगे और उसे घर छोड़कर जाने के लिए कहने लगे, ताकि वह मुकेश की दूसरी शादी करवा सकें। उसकी सास, ससुर व देवर उस पर हाथ उठाने लगे। आए दिन मारपीट करते रहते थे।मायके वालों ने कोई शिकायत नहीं कीसामाजिक लाज लज्जा के कारण उसने व उसके मायके वालों ने कोई शिकायत नहीं की। 05 नवंबर 2024 को उसके देवर परवेश, सास सीम्मी देवी, ससुर जयचंद और पति ने उसे मुक्के और थपड़ों से पीट कर गंभीर घायल कर दिया और उसके नाक की हड्डी तोड़ दी। काफी खून निकला। चेहरे पर निशान व काले धब्बे भी हो गए।उसे रास्ते में गाड़ी में भी पीटते रहे और पांच नवंबर 24 की रात 9.30 बजे उसे उसके मायके में छोड़ गए। उस दिन उसके मायके वाले अपने पैत्तृक निवास ग्राम मैला परिवारिक विवाह समारोह में गए हए थे। वह लोग जब 7 नवंबर की शाम को घर आए तो वह उसे तुरंत पास की चौकी पुलिस सिंघपुरा ले गए। जो कि पुरुवाला थाना तहसील पांवटा हिमाचल प्रदेश में आती है।उन्होंने उसकी शिकायत पर उसका सरकारी अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार कराया। उसके चेहरे व दिमाग की सीटी स्कैन कराया, जिसमें उसके नाक की हडडी टूटी आयी। पुलिस ने उसके देवर परवेश, सास ससुर और पति पर मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

4 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

5 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

5 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

5 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

6 hours ago