ब्रेकिंग : उत्तराखण्ड में कार्यरत अपर सचिवगण और वरिष्ठ अधिकारी आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की 24X7 चलने वाली SEOC में तीन शिफ्टों में रहेंगे तैनात – myuttarakhandnews.com

Oplus_16908288
देहरादून : वर्तमान समय मे देश की सीमाओं पर बढ़ते तनाव व युद्ध की स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है । इसी क्रम में आपदा और आकस्मिक स्थितियों की निगरानी व आवश्यक कार्यवाही हेतु उत्तराखण्ड में कार्यरत अपर सचिवगण और वरिष्ठ अधिकारियों को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, देहरादून में 24X7 आधार पर चलने वाले SEOC में तीन शिफ्टों में (8-8 घंटे) तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि वर्तमान में बन रही आकस्मिक परिस्थितियों तथा आपदाओं को दृष्टिगत रखते हुए राज्य स्तर पर संभावित स्थितियों की प्रभावी निगरानी तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु उत्तराखण्ड शासन के अपर सचिवगण तथा वरिष्ठ अधिकारियों को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में तैनात किया गया है। सभी अधिकारीगण 24×7 संचालित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में तीन शिफ्टों में आठ-आठ घंटे की सेवाएं देंगे। इस संबंध में गुरुवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने आदेश जारी किए हैं।




Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद

राजस्व न्यायालयों के अभिलेख नियमित रूप से अपडेट रखने और समनों की समयबद्ध तामील के…

2 hours ago

गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी

जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर, नशे के दुष्प्रभावों पर बंदियों ने नाटक के जरिए…

3 hours ago

पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण

जिला योजना से 20 लाख की लागत से हुआ मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य पौड़ी- गांधी…

4 hours ago

नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

पंचकूला – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पंचकूला के ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम…

5 hours ago