Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड का ये मंदिर बना वेडिंग डेस्टिनेशन, 4 महीने में हुईं 500 शादियां… इन नामी हस्तियों ने भी यहीं की है शादी – Uttarakhand

This temple of Uttarakhand became a wedding destination, 500 marriages took place in 4 months… These famous personalities also got married hereइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)आज कल देश में डेस्टीनेशन वेडिंग का चलन बढ़ा है. देशभर के राज्यों में कई वेडिंग डेस्टीनेशन हैं, जहां प्रेमी जोड़े जाकर शादियां करते हैं. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक मंदिर है. इस मंदिर का नाम है त्रिजुगीनारायण. ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. बताया जाता है कि यहीं पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. अब ये मंदिर वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है.यहां जोड़े संनातन रीति-रिवाजों से शादी करने के लिए आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब शादियों का सीजन होता है, तो यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां होती हैं. डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड की ब्रांडिंग खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई अवसरों पर कर चुके हैं. ये पीएम की ब्रांडिंग का ही असर है, जो त्रिजुगीनारायण मंदिर में नजर आ रहा है.अप्रैल तक हो चुके हैं 500 विवाहमंदिर में लोग देश-विदेश से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए आ रहे हैं.इससे होटल कारोबारियों, पुजारियों, वेडिंग प्लानर, मांगल टीमों समेत अन्य लोगों को काम मिल रहा है. इलाके की एक वेडिंग प्लानर ने बताया कि सिंगापुर में काम करने वाली एक डॉक्टर सात मई को यहां शादी करने के लिए पहुंची हैं. इसके लिए 9 मई तक उन्होंने जीएमवीएन टीआरएच बुक किया है. इस साल अप्रैल माह तक ही यहां करीब 500 विवाह हुए हैं. वहीं पिछले साल यहां 600 विवाह हुए थे.वैदिक परंपराओं से कराया जाता है विवाहमंदिर के पुजारी सच्चिदानंद ने बताया कि यहां आने वालों का वैदिक परंपराओं से विवाह कराया जाता है. इसके लिए पहले से रजिस्ट्रेशन किया जाता है. सात फेरों के लिए मंदिर परिसर में ही वेदी बनाई गई है. इसके बाद अखंड ज्योति के साथ पग फेरे होते हैं. माता-पिता या अभिभावकों मौजूद रहते हैं, तभी विवाह कराया जाता है. इसके अलावा अन्य सभी कार्यक्रम पास के होटल और रिजॉर्ट में आयोजित किए जाते हैं.अब तक मंदिर में ये हस्तियां कर चुकी हैं शादीबता दें कि अब तक त्रिजुगीनारायण मंदिर में इसरो के एक वैज्ञानिक, अभिनेत्री , कविता कौशिक, निकिता शर्मा, चित्रा शुक्ला गायक हंसराज रघुवंशी, यू-ट्यूबर आदर्श सुयाल, गढ़वाली लोक गायक सौरभ मैठाणी और कई हस्तियां विवाह कर चुकी हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

10 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

21 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

3 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

3 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

4 hours ago