अपर सचिव की वर्चुअल बैठक से अनुपस्थिति रहना पड़ा भारी, पांच प्राचार्यों समेत छह उच्च शिक्षाधिकारियों पर कार्रवाई
शासन के निर्देशों का उल्लंघन राजकीय महाविद्यालयों के पांच प्राचार्यों समेत छह उच्च शिक्षाधिकारियों पर भारी पड़ा। तीन प्राचार्यों समेत चार को परिनिंदा प्रविष्टि दी गई है, जबकि दो प्राचार्यों को कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इनमें से दो प्राचार्यों का प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण करने की संस्तुति की गई है। इन सभी उच्च शिक्षाधिकारियों की प्रोन्नति पर तीन वर्ष तक रोक रहेगी।
राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को उच्च शिक्षा अपर सचिव की वर्चुअल बैठक से अनुपस्थिति रहना भारी पड़ गया। शासन ने पांच प्राचार्यों एवं एक नोडल अधिकारी समेत छह कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस दिए थे। साथ में संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई थी।
सरकार राजकीय महाविद्यालयों को नैक ग्रेडिंग पाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इस क्रम में उच्च शिक्षा अपर सचिव डा आशीष श्रीवास्तव ने गत दो अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच वर्चुअल माध्यम से राजकीय महाविद्यालयों की जिलेवार समीक्षा बैठक की थी।बैठक में बगैर बताए अनुपस्थिति के लिए राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला, हरिद्वार के प्राचार्य डा दिनेश शुक्ला, राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला, हरिद्वार के प्राचार्य डा केएस जौहरी, राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण, अल्मोड़ा के प्राचार्य डा प्रेम प्रकाश व एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी, नैनीताल के प्राचार्य डा एनएस बनकोटी को नोटिस दिए गए थे।
राजकीय महाविद्यालय खिर्सू, पौड़ी के प्रभारी प्राचार्य डा दिगंबर सिंह चौहान के साथ ही महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डा देवेंद्र कुमार को भी नोटिस दिया गया है। डा देवेंद्र कुमार ने प्रभारी प्राचार्य की अनुपस्थिति में बगैर अनुमति पत्र के उनके स्थान पर बैठक में भागीदारी की थी।अब शासन ने प्राचार्य डा केएस जौहरी व प्रभारी प्राचार्य डा डीएस चौहान को परिनिंदा प्रविष्टि के साथ प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करने की संस्तुति की है। इसी प्रकार प्राचार्य डा प्रेम प्रकाश को परिनिंदा प्रविष्टि, प्राचार्य डा एनएस बनकोटी व डा दिनेश शुक्ला को कठोर चेतावनी और नोडल अधिकारी डा देवेंद्र कुमार को परिनंदा प्रविष्टि दी गई है।
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…
देहरादून, जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…