देहरादूनदेर रात 2:00 बजे तक एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ की गई मासिक अपराध गोष्ठी।
धोखाधडी में लिप्त अभियुक्तों की अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण/जब्तीकरण की कार्यवाही कर उन्हें आर्थिक चोट पहुंचाने के सभी थाना प्रभारियों को दिये निर्देश।
लम्बित प्रार्थना पत्रों की थाना/शाखावार की समीक्षा, CM पोर्टल/CCTNS/ सिटीजन पोर्टल व अन्य माध्यमो से प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के दिये निर्देश।
सभी थाना प्रभारियों के अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के दिये निर्देश, अभियान के दौरान की गई कार्यवाही की नियमित रूप से होगी समीक्षा।
एनडीपीएस एक्ट के कर्मिशियल केसेस में चल रही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की समीक्षा कर चिन्हित किये गये अभियुक्तों व उनकी सम्पत्ति के विवरण के सम्बन्ध में ली जानकारी।
गौकशी तथा अवैध पशु कटान में लिप्त अभियुक्त के विरूद्ध अब तक गैंगस्टर एक्ट में की गयी कार्यवाही व अन्य चिन्हित किये गये अभियुक्तों के सम्बन्ध में ली जानकारी।
आईटी एक्ट के लम्बित अभियोगों में अब तक की गई कार्यवाही व लम्बित रहने के कारणों की करी समीक्षा, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश।
गैगस्टर अधिनियम के तहत पंजीकृत अभियोगों में अभियुक्तों की सम्पत्ति के चिन्हिकरण व उनके विवरण हेतु सम्बन्धित विभागों से किये गये पत्राचार के सम्बन्ध में ली जानकारी। अभियुक्तों की सम्पत्ति के अटैचमेंट की कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।
वाहन चोरी की घटनाओं में प्रभावी अंकुश लगाने के लिये सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नव युवक वाहन चालकों की प्रभावी चैकिंग सुनिश्चित करने के दिये निर्देश।
विभिन्न मामलों में प्रतिकर हेतु पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की थानावार करी समीक्षा, प्रतिकर के प्रत्येक मामले में समय से रिपोर्ट प्रेषित करने के दिये निर्देश।
एमवी एक्ट के तहत ड्रंकन ड्राइव, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग में की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक कार्यवाही के दिये निर्देश।
आई गोट कर्मयोगी एप के माध्यम से 03 नये कानूनों के सम्बन्ध में दिये जा रहे प्रशिक्षण पर चर्चा कर सभी पुलिस कर्मियों को नये कानूनों की अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त करने तथा आम जनमानस के बीच नये कानूनों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के सभी उपस्थित अधिकारियो को दिये निर्देश
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…