चारधाम यात्रा 2026: आपदा प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट, 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल – my uttarakhand news

 
देहरादून,चारधाम यात्रा-2026 के दौरान संभावित आपदाओं एवं आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) एवं उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के तत्वावधान में बुधवार को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई।
बैठक में यात्रा मार्गों पर संभावित आपदाओं से निपटने की रणनीति, विभागों के बीच समन्वय तथा 10 अप्रैल को प्रस्तावित व्यापक मॉक ड्रिल की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षित एवं व्यवस्थित चारधाम यात्रा के लिए संसाधनों और जोखिमों का सटीक आकलन आवश्यक है।
विशेषज्ञों ने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर जीआईएस मैपिंग करने, इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के तहत सभी अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करने तथा आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सभी सेक्टर कमांडरों को स्टेकहोल्डर्स की सूची तैयार करने, कंटीजेंसी प्लान और इंसीडेंट एक्शन प्लान तैयार रखने के निर्देश दिए गए।
सड़क व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग एवं बीआरओ को संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी और मानव संसाधन तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, आईएएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड एवं क्यूआरटी टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि चारधाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित होने के कारण मानसून के दौरान अतिवृष्टि, बादल फटना, भूस्खलन और खराब मौसम जैसी घटनाओं का खतरा बना रहता है। ऐसे में सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है।
प्रशासन का लक्ष्य आपदा की स्थिति में त्वरित राहत, बचाव एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराते हुए ‘जीरो लॉस-ऑफ-लाइफ’ सुनिश्चित करना है। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए भोजन, संचार एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराकर पैनिक की स्थिति से बाहर निकालने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून को 9 जोन एवं 23 सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। जिले में पंजीकरण, परिवहन, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, आवास, खाद्य सामग्री, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं शिकायत निस्तारण सहित सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर दी गई हैं।
टेबल टॉप एक्सरसाइज में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आपसी समन्वय पर बल दिया गया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

10 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

11 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

11 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

11 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

11 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

11 hours ago