पीएम के प्रस्तावित भ्रमण से पहले डीएम ने कसी कमर, व्यवस्थाओं की समीक्षा – my uttarakhand news

 
देहरादून,  प्रधानमंत्री के 14 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बताया गया कि मा० प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को गणेशपुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत वे सड़क मार्ग से देहरादून स्थित कार्यक्रम स्थल गढ़ीकैंट पहुंचेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूरे मार्ग पर लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग के समन्वय से बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस विभाग को सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए, जबकि एमडीडीए को मार्ग व आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण का दायित्व सौंपा गया। नगर निगम को साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को मार्ग व कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार, वीआईपी एवं आमजन के लिए अलग-अलग व्यवस्था तथा यातायात प्लान की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी को जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर मुख्य नगर आयुक्त प्रवीण कुमार, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, एसीईओ स्मार्ट सिटी तीरथपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग

स्वास्थ्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने शिविर में कराया स्वास्थ्य परीक्षण  चिकित्सा…

10 minutes ago

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाली चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की शवयात्रा, इस्तीफे की मांग –

 देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रितेश छैत्री के नेतृत्व में शनिवार को ‘वोट…

21 minutes ago

राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला

गणेश जोशी बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति ठीक नहीं देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के…

30 minutes ago

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी, जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के…

33 minutes ago