बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )श्री बद्रीनाथ धाम सहित जनपद चमोली के सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने धार्मिक स्थलों के आसपास उच्च आवृत्ति वाले साउंड सिस्टम का प्रयोग कर धार्मिक स्थलों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है।आदेश के अनुसार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के आसपास किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व स्थानीय प्रशासन से विधिवत पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। संबंधित उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कार्यक्रम की अनुमति देने से पूर्व सभी पहलुओं का गंभीरता से परीक्षण करते हुए स्वयं अनुमति जारी करेंगे। किसी अन्य विभाग अथवा अधिकारी को अनुमति प्रदान करने के लिए नामित नहीं किया जाएगा।जिला मजिस्ट्रेट ने संबंधित अधिकारियों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वाले आयोजक मंडल/आयोजन समिति के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

अल्मोड़ा डीसीबी की चैयरमैन बनी मिली लटवाल भावना जोशी बनी उपाध्यक्ष सहकारिता मंत्री डॉ. धन…

15 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे सपनों का भारत विषय पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिता –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मेरे…

2 hours ago

चमोली के छोटे कस्बे की बेटी बनी सप्लाई इंस्पेक्टर… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अगर मेहनत सच्ची हो, हौसला मजबूत हो और सपना बड़ा हो,…

2 hours ago

2nd Edition of Mussoorie Ultra Marathon: Tourism Secretary launches Event T-Shirt

By Sunil Sonker Mussoorie, 24 Sep: Preparations for the second edition of the Ultra Marathon…

12 hours ago

CM approves of Rs 39.87 cr for development schemes

my uttarakhand news BureauDehradun, 24 Sep: Chief Minister Pushkar Singh…

12 hours ago

CM inaugurates cow shelter costing Rs 7.23 crore in Haldighera

my uttarakhand news Bureau Khatima, 24 Sep: Chief Minister Pushkar…

12 hours ago