देहरादून। रुद्रपुर में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन कल हुआ, जिसमें देहरादून के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शीर्ष स्थान हासिल किए। यह सभी खिलाड़ी देहरादून के शीर्ष खिलाड़ी विषाल वेदिक के छात्र हैं, जो वेदिक चेस, डालानवाला स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में नियमित अभ्यास करते हैं।
अंडर-19 वर्ग में अद्विका कुमार (CJM School) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि अनुष्का रावत ने भी बेहतरीन खेल दिखाया। वहीं पारिक्षित नौटियाल ने अंडर-19 सीनियर ओपन मेल कैटेगरी में रनर-अप बनकर देहरादून का नाम रोशन किया।
खास बात यह रही कि अंडर-19 वर्ग में टॉप-2 फाइनलिस्ट भी विषाल वेदिक के ही छात्र थे, जिसमें अद्विका कुमार ने जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 फीमेल कैटेगरी की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि पारिक्षित पिछले महीने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी द्वितीय रनर-अप रहे थे और अब उनका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है।
खास उपलब्धि यह रही कि पहली बार देहरादून के वेदिक चेस अकादमी, डालानवाला से 2 स्टेट चैंपियन और 1 रनर-अप खिलाड़ी बने।
अद्विका कुमार के पिता ने उन्हें दिल्ली और अन्य राज्यों में कई इंटरनेशनल रेटेड टूर्नामेंट्स में भाग दिलाया है। साथ ही, उन्होंने पिछले महीने ICSE स्कूल के रीजनल टूर्नामेंट में टॉप-2 में स्थान प्राप्त किया और अब वह ICSE नेशनल स्कूल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेंगी।
जूनियर वर्ग में भी वेदिक चेस के छात्र कियान सिंघल (Sherwood School) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कियान लगातार दो वर्षों से मात्र 5 और 6 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर रहे हैं। साथ ही, कियान ने लगातार जिला स्तर पर 5 टूर्नामेंट जीते हैं और देहरादून इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 5 अंक बनाकर अंडर-8 वर्ग में चैंपियन बने, जिसमें 25 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
अन्य खिलाड़ियों में अरण गुप्ता ने अंडर-13 ओपन बॉयज़ वर्ग में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि ख्वाहिश धिंगरा ने अंडर-13 गर्ल्स में चौथा स्थान और शरीन धिंगरा ने अंडर-13 में छठा स्थान हासिल किया। वहीं विदहान रौतेला ने अंडर-11 वर्ग में पांचवां स्थान प्राप्त किया।
साथ ही, सेंट्रियो मॉल में यूनिसन ग्रुप के माध्यम से सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही।
विषाल वेदिक ने बताया कि उनका उद्देश्य अपने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर ट्रॉफियां जीतते हुए देखना है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
यह उपलब्धियां वेदिक चेस के लिए गर्व का विषय हैं और आने वाले राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने वाली हैं।
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…
पिथौड़ागढ़; उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज (25 अक्टूबर) भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल…
By Arun Pratap Singh my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Political tensions appeared to…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 24 Oct: At the Education World Awards (India School Rankings…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 24 Oct: Senior BJP leader and Vikasnagar MLA, Munna Singh…
विकासनगर। चकराता विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उदांवा तक सड़क पहुंचने की वर्षों पुरानी उम्मीद…