पहली तेज बारिश बनी आफत, नारायणबगड़ में आवासों और स्कूलों तक पहुंचा मलबा –

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले में पहली ही बारिश आफत बन गई है। जिले के नारायणबगड़ गांव में अतिवृष्टि होने से भारी मात्रा में मलबा सड़कों पर आ गया है। तेज बहाव के साथ आए मलबे से कई दुकानों में मलबा और पत्थर भर गए जबकि कई वाहन भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है, ताकि यातायात जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
साथ ही प्रभावित दुकानों और अन्य नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। बारिश के इस पहले ही दौर में हुई इस घटना ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने और सतर्क रहने की अपील की है। प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटना के बाद की तस्वीरें काफी डरावनी हैं। सड़कों पर मलबे और तेज बहाव की वजह से गाड़ियां फंस गई हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति दुकानों और ऑफिसों की है। दुकानों और ऑफिसों में भी भारी मात्रा में मलबा भर गया है। इस घटना के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। सरकार की ओर से लोगों के साथ खड़े रहने की बात की गई है और हर संभव मदद करने की बात कही गई है।
बता दें कि आपदा के दृष्टि से चमोली पहले से ही संवेदनशील माना जाता है। बीते वर्ष भी लोगों को भीषण आपदा का सामना करना पड़ा था। थराली में मलबे में कई दुकानें दब गई थीं।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

10 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

31 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

52 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago