देहरादून,: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), देहरादून के स्टूडेंट्स ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया, जो लगातार अच्छे अकादमिक रिज़ल्ट्स और सभी बैचों में मजबूत तैयारी को दर्शाता है।
जेईई मेन 2026 (सेशन 2) में आकाश इंस्टीट्यूट, देहरादून के स्टूडेंट्स ने सराहनीय परिणाम हासिल किए, जिसमें कई छात्रों ने हाई पर्सेंटाइल स्कोर किए। इस बैच में प्रक्षल जैन सबसे आगे रहे, जिन्होंने 99.85 पर्सेंटाइल हासिल किया और ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 2353 प्राप्त करते हुए देहरादून के टॉप परफॉर्मर बने।
प्रक्षल जैन के अलावा अन्य टॉप परफॉर्मर्स में वेदांत सिंह रौतेला (99.81 पर्सेंटाइल), वेदांश बहुगुणा (99.68 पर्सेंटाइल), अरुणाभ निधि शर्मा (99.60 पर्सेंटाइल), आयुष्मान मिश्रा (99.57 पर्सेंटाइल) और अंशुल शर्मा (99.51 पर्सेंटाइल) शामिल हैं, वहीं कई अन्य स्टूडेंट्स ने भी प्रतिस्पर्धी स्कोर हासिल किए।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 20 अप्रैल 2026 को जारी किए गए परिणामों के अनुसार, आकाश इंस्टीट्यूट, देहरादून के 12 स्टूडेंट्स ने जेईई मेन 2026 (सेशन 2) में शानदार प्रदर्शन किया।
परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए एईएसएल के रीजनल डायरेक्टर श्री डी. के. मिश्रा ने कहा, “देशभर में हमारे स्टूडेंट्स का प्रदर्शन उनकी डेडिकेशन, डिसिप्लिन और आकाश के मजबूत लर्निंग सिस्टम को दर्शाता है। स्ट्रक्चर्ड अकादमिक प्रोग्राम्स और एक्सपर्ट मेंटरिंग के साथ उनके लगातार प्रयासों ने उन्हें शानदार रिज़ल्ट हासिल करने में सक्षम बनाया है। हम सभी स्टूडेंट्स को बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित प्रैक्टिस, कड़े ट्रेनिंग सेशन्स, समय पर मिली मेंटरिंग और रेगुलर असेसमेंट्स को दिया, जिससे वे अपनी कमियों को समय रहते पहचानकर लगातार सुधार कर सके। स्ट्रक्चर्ड करिकुलम, अनुभवी फैकल्टी और रेगुलर मॉक टेस्ट्स की मदद से उन्होंने अपने बेसिक्स को मजबूत किया और एग्जाम के लिए अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जेईई मेन देश के प्रमुख संस्थानों जैसे एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य सरकारी तकनीकी संस्थानों में एडमिशन का मुख्य रास्ता है, साथ ही यह आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए क्वालिफाई करने का अवसर भी देता है।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…