Categories: hindiUttarakhand

7 साल बाद Dream11 से एक झटके में चमकी उत्तराखंड के युवक की किस्मत, बना करोड़पति – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)अल्मोड़ा. वो कहते हैं न, किस्मत कब मेहरबान हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसा ही कुछ उत्तराखंड के एक युवक के साथ हुआ है. उसकी किस्मत रातों-रात ऐसी पलटी कि वह करोड़पति बन गया. हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले प्रशांत बोरा की. प्रशांत बोरा ने बीते रविवार के दिन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में अपनी टीम dream11 में बनाई थी. उनकी टीम को dream-11 में आठवीं रैंक मिली. अपनी टीम की 8 वीं रैंक देख एक बार के लिए प्रशांत बोरा को भी यकीन नहीं हुआ. उनके जानने वाले उन्हें व परिवार को बधाई दे रहे हैं.प्रशांत बोरा ने बताया कि वह धारानौला में रहते हैं साल 2017 से वह dream11 में टीम बना रहे थे. उन्होंने बताया वो कई बार ड्रीम टीम में आते-आते रह गए थे. पर उसके बावजूद भी उन्होंने गेम नहीं छोड़ा. गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में उनकी किस्मत चमकी और वह अब करोड़पति बन चुके हैं. प्रशांत ने आगे बताया कि उन्हें काफी अच्छा लग रहा है और उनका मानना है कि वह इन रूपए से जितना संभव होगा गरीब लोगों की मदद करेंगे और अच्छे कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएंगे.फ़ैंटेसी लीग के प्रति बढ़ा लोगों का रुझानड्रीम 11 और कई फ़ैंटेसी लीग में लोग अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिसमें लाखों लोग खेल रहे हैं. हालांकि करोड़ों लोगों में कुछ ही लोग करोड़पति बन पाते हैं. उत्तराखंड की बात करें तो उत्तराखंड के भी कई लोग रातों-रात करोड़पति और लखपति बन चुके हैं. इन ऑनलाइन गेम के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ता ही जा रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…

4 minutes ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

1 hour ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

3 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago