चमोली। कड़ाके की ठंड के कारण बीते जनवरी माह में रोका गया बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान का काम अब आगामी दस मार्च से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन यूनिट) की ओर से सबसे पहले रीवर फ्रंट के कार्य किए जाएंगे। बदरीनाथ धाम में अभी करीब दो फीट तक बर्फ है। आगामी दिनों में बर्फबारी नहीं होती है तो बर्फ भी पिघल जाएगी। इसी प्रत्याशा में पीआईयू ने दस मार्च से मास्टर प्लान के कार्य शुरू करने की योजना बनाई है। बदरीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। मास्टर प्लान की जिले से लेकर पीएमओ स्तर पर मॉनिटरिंग चल रही है।
चमोली के जिलाधिकारी प्रति सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हैं। पीआईयू वीके सैनी ने बताया कि रीवर फ्रंट के साथ ही शेषनेत्र झील, बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, लूप रोड के अंतिम चरण का काम शुरू किया जाएगा। मौसम को देखते हुए अभी दस मार्च से बदरीनाथ में काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मजदूरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…